पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आंगनवाड़ी केन्द्र ज्ञानपुरा क्र. 1,3 में लाडली लक्ष्मी उत्सव के मुख्य अतिथि सरपंच महोदय जीवन निनामा के द्वारा माँ सरस्वती पुजन किया गया एवं सभी लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं व उनके माता-पिता को लाडली लक्ष्मी सर्टिफिकेट सरपंच महोदय द्वारा वितरण किए गए। उसके पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम किया गया, सरपंच महोदय द्वारा बालिकाओं को आगे पढ़ाई करने एवं उनके उज्जवल भविष्य को बनाने के लिए उनके माता-पिता को प्रेरित किया गया एवं लाड़ली- लक्ष्मी योजना के बारे में कार्यकर्ता द्वारा बताया गया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राधिका पाटीदार, श्रीमती सुमन डामोर एवं सहायिका तथा गांव के जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
