अमानगंज बालाजी मंदिर में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव, हुआ हवन पूजन | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज बालाजी मंदिर में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव, हुआ हवन पूजन | New India Times

आज भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर अमानगंज के सुप्रसिद्ध 1008 श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में नगर अमानगंज एवम समूचे आसपास के गांव के ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े हर्ष के साथ मनाया गया आज सुबह से ही बालाजी मंदिर प्रांगण में नगर आमानगंज सहित आसपास के गांव से ब्राह्मण समाज एकत्रित हुआ और बालाजी मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से रंगोली गुलाल से सजाया गया साथ ही अपने आराध्य भगवान श्री परशुराम जी की विशेष झांकी सजाई गई मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से महाकाय गया। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मन्त्रों द्वारा भगवान परशुराम जी का पूजन कराया गया।

भगवान परशुराम जी की दिव्या झांकी चित्र पर रोली चंदन बंदन पुष्प माला अर्पण किए गए इसके बाद उपस्थित सभी ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से हवन पूजन किया बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की भक्तों ने ठीक इसके बाद भगवान श्री परशुराम जी को प्रसाद अर्पण किया इसके बाद अपने आराध्य देव श्री परशुराम जी की महाआरती उतारी साथ ही सम्पूर्ण विश्व ओर सनातन के कल्याण की कामना की बही नगर अमानगंज के ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री लखन लाल तिवारी जी ने बताया कि भगवान परशुराम सत्य सनातन धर्म के प्रति स्तंभ है जो न्याय सदाचार का स्मरण करते हुए हम सभी को धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति मय वातावरण रहा साथ ही भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version