हज के पवित्र सफर पर जाने वालों का सुभाष जी महरिया ने किया इस्तकबाल, वर्तमान माहौल में दिग्गज भाजपा नेत सुभाष महरिया की पहल की चारों तरफ हो रही है सराहना | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

हज के पवित्र सफर पर जाने वालों का सुभाष जी महरिया ने किया इस्तकबाल, वर्तमान माहौल में दिग्गज भाजपा नेत सुभाष महरिया की पहल की चारों तरफ हो रही है सराहना | New India Times

लक्ष्मनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जाजोद गावं के ठेकेदार जाकीर हुसैन सहित उनके परिवार के पांच लोगों का सात अप्रेल को पाक सफर हज पर जाने के कार्यक्रम से पहले उनका औधोगिक क्षेत्र मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष जी महरिया द्वारा माला व साफा पहना कर एवं भाजपा नेता दिनेश जी जौशी द्वारा शाल ओढाकर इस्तकबाल किया।साथियों सहित अन्य उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये दिग्गज भाजपा नेता सुभाष जी महरिया ने पवित्र सफर पर जाने वालों को मुबारकबाद देते हुये कहा कि हर मुस्लिम मर्द-औरत की तमन्ना रहती है कि वो जीवन में कम से कम एक दफा हज जरूर करे। हाजी हज करके लोटकर आता है तो वो ऐसे आता है जैसे मां की पेट से अभी अभी निकल कर आया है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250501-WA0049.mp4
New india Time’s

साथियों सहित अन्य उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये दिग्गज भाजपा नेता सुभाष जी महरिया ने पवित्र सफर पर जाने वालों को मुबारकबाद देते हुये कहा कि हर मुस्लिम मर्द-औरत की तमन्ना रहती है कि वो जीवन में कम से कम एक दफा हज जरूर करे। हाजी हज करके लोटकर आता है तो वो ऐसे आता है जैसे मां की पेट से अभी अभी निकल कर आया है।

शब्बीर खा जाजोद ने साम्प्रदायिक सद्भाव पर बोलते हुये कहा कि कारगिल युद्ध के समय उनके पिता इब्राहिम खा/मामदी खां ने पचास हजार रुपये प्रधानमंत्री रिलिफ फंड में जमा करवाये थे। महरिया जी ने सभी को एक मां के बेटे बताते हुए हमेशा वतन की खिदमत व रक्षा के लिये तत्पर होने वाला बताया। इस अवसर पर सुभाष महरिया व हाजियो के अलावा भाजपा नेता दिनेश जौशी, नवरंग चोधरी, उसमान खा जाजोद, शब्बीर खां जाजोद, अशफाक कायमखानी सहित अनेक लोगों ने विचार रखे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version