अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आवाहन पर लगभग सभी लोगों ने रात्रि 9:00 बजे से 9:15 बजे तक अपने-अपने घरों एवं दुकानों की लाइटों को बंद करके वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

इस मौके पर भोपाल के वासियों ने भारत सरकार से मांग की है कि करोड़ो मुसलमानों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए वक़्फ़ बिल पर पुनः विचार कर वक़्फ़ बिल वापस लिया जाए।और वक़्फ़ बोर्ड की स्थिति सुधारने की कोशिशें की जाए। साथ ही साथ मुस्लिम समाज के बड़े उलमाओं एवं रहनुमाओं से विचार विर्मश करके वक़्फ़ एक्ट में शनशोधन के बजाए वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा एवं मुस्लिम समाज के हित के लिए कार्य की योजनाओं पर काम किया जाए।जिससे मुस्लिम समाज को राहत एवं फायदा मिले।

इस शांतिपूर्ण विरोध का मकसद वक्फ संपत्तियों से जुड़े कानून में संशोधित बदलावों के खिलाफ एकजुटता दिखाना था। इसे मुस्लिम समाज की धार्मिक और सामाजिक धरोहरों पर ‘हमला’ करार देते हुए विरोध की यह पहली कड़ी माना जा रहा है।
