अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

वक्फ संसोधन कानून के विरोध में आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनला बोर्ड की अपील के मुताबिक़ आज शाम नो बजे से सवा नो बजे तक राज्य भर में खासतौर पर मुस्लिम घरों, बस्तियों व प्रतिष्ठानों पर लाइट बंद करके विरोध जताते हुए बोर्ड की अपील का समर्थन किया गया।

राजस्थान के सभी शहर-कस्बे व मुस्लिम बस्तियों में लाइट बंद होने से अंधेरा सा छा गया। शेखावाटी, मारवाड़-मेवाड़, हाड़ोती सहित सभी क्षेत्रों में बोर्ड की अपील का व्यापक असर देखने को मिला।
