मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार, युवा संगम के तहत, जिला रोजगार कार्यालय, एंव आईटीआई कॉलेज बुरहानपुर के संयुक्त समन्वय से दिनांक कल 1 मई 2025 (गुरुवार) को स्थान- शासकीय आईटीआई नेपानगर में प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्लेसमेंट ड्राईव में केट एजुकेट पुणे एवं दूथ ट्रांसमिशन संभाजीनगर की कंपनी सहभागिता करेगी। प्लेसमेंट ड्राईव में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नाकोत्तर, डिप्लोमा एवं आईटीआई के युवाओं जिनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक है, शामिल हो सकते है।
आवेदक अपने शैक्षणिक अर्हता से दस्तावेजों की छाया-प्रतियां, समग्र आईडी (अनिवार्य), आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि व समय पर उपस्थित होकर कंपनी के नियमानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है।
