आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

लहार थाना क्षेत्र के भीकमपुरा रोड वार्ड 15 में रहने वाला अंकित सविता पुत्र मोहन सविता 25 अप्रैल को शाम के समय अपने एक रिश्तेदार अभिषेक सविता अकलौनी के साथ बगैर नंबर की काले कलर की अपाचे मोटरसाइकिल से घर से गया था और उसके बाद लापता हो गया परिजनों ने काफी खोजबीन की इसके बाद सोशल साइट्स पर उक्त युवक के लापता होने की खबर प्रकाशित की गई आज सुबह मगरोल थाना पुलिस द्वारा सूचना दी गई की एक युवक का शव 26 अप्रैल को मगरोल थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है शव की पहचान के लिए परिजन जब मगरोल थाना पहुंचे तो उन्होंने अंकित के रूप में उक्त युवक की पहचान की इसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है सभी आरोपी अभी फरार हैं।

परिजनों ने चार लोगों पर लगाया हत्या करने का आरोप
मृतक के परिजनों से चर्चा करते हुए परिजनों ने बताया कि अंकित को 25 अप्रैल की शाम के समय अभिषेक सविता निवासी अकलोनी थाना गोरमी एवं राहुल सविता निवासी डुवका थाना रौन एक काले कलर की अपाचे मोटरसाइकिल से घर से ले गए थे इसके बाद इन लोगों ने ही अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर के अंकित की हत्या की है और शव को मगरोल थाना क्षेत्र में फेंक दिया है।
घर से ले जाने के कुछ समय बाद ही आरोपियों ने कर दी थी अंकित की हत्या।
मगरोल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अंकित का पीएम कराए जाने पर पता चला है कि युवक की हत्या 25 अप्रैल को ही रात में कर दी गई थी और शव को मगरोल थाना क्षेत्र में फेंक दिया था जिससे कि मृतक की पहचान ना हो सके पुलिस ने शव को 26 अप्रैल को बरामद कर लिया था और पीएम आदि कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव को दफना दिया गया था लेकिन कल सोशल मीडिया पर खबर प्रकाशित होने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
