मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का व्यवस्था अधिकारी बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाने व धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के सीयूजी नंबर पर फोन करके अनैतिक दबाव बनाने के लिए आरोपी राहुल भारती ने फोन किया था।
आरोपी को अपराध निरीक्षक विनोद कुमार थाना सदर बाजार, उप निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर, उप निरीक्षक राजेश कुमार, एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार प्रभारी सर्विस लांस सेल पुलिस टीम ने राहुल भारती थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद फतेहगढ़ को सोमवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के
कब्जे से कूट रचित पहचान पत्र,विजिटिंग कार्ड व दो मोबाइल फोन, सिम आदि बरामद किया गया है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने मीडिया से बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को मुख्यमंत्री का व्यवस्था अधिकारी बताकर पुलिस अधिकारियों को फोन करता था और अनुचित काम करने का दावा बना था।
एसपी ने बताया है कि राहुल भारती को गिरफ्तार किया, जो अधिकारियों को फोन करता था ट्रूकॉलर पर मुख्यमंत्री का व्यवस्था अधिकारी लिखकर आता था और यही अपने बारे में अधिकारियों को बात कर फोन करता था मेरे भी सूजी पर कॉल की थी शक होने पर अभियोजन पंजीकृत कराया गया और उसे गिरफ्तार किया गया उसके मोबाइल फोन से कई अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड भी मिली है जो डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं उसमें गलत नाम आईडी कार्ड विजिटिंग कार्ड एक मीडिया कार्ड भी बरामद किया गया है और गहनता से विवेचना की जा रही है इसने और कहां-कहां फ्रॉड किया है अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है
