कार्यवाही न होने की दशा में सभासद पहुंचे हाईकोर्ट | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:


नगर पंचायत पीपीगंज वार्ड नंबर 2 हनुमत नगर के वरिष्ठ सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने काली माता मंदिर सुन्दरीकरण नव निर्माण के क्रिया कलापों की लेने-देंन का जांच कराया था जिसमें जांच में सिद्ध भी हो गया की काली माता मन्दिर का बाउंड्री वॉल एक समाजसेवी ने कराया था। उसके बावजूद कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई कार्यवाही न होने की दशा में सभासद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया एवं पीआईएल दाखिल उन्होंने किया जिसकी सुनवाई  मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली द्वारा किया जा रहा है। बता दे कि वार्ड नंबर 2 के सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने नगर पंचायत पीपीगंज में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अध्यक्ष श्री लक्ष्मण विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायत कर जांच कराई थी जिसमें काली माता मंदिर की बाउंड्री वॉल में भ्रष्टाचार भी सिद्ध हो गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई कार्यवाही न होने की दशा में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सभासद ने पीआईएल दाखिल किया जिसका रिट नंबर 802/2025 है। एवं सभासद ने यह आरोप लगाया कि नगर पंचायत का धन अपने चहेते ठेकेदार शिव शक्ति एसोसिएट के द्वारा अपने निजी फर्म अंश एडिबल्स के खाते में उन्होंने हस्तांतरित कराया जिसमें जांच कर्ताओं ने गलत रिपोर्ट लगाया था जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट का शरण लिया है। एवं सभी जांच कर्ताओं व उच्च अधिकारियों को सभासद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में उन्होंने पार्टी बनाया है।

Exit mobile version