रानी कमलापति स्टेशन के परिसर में शराब पी रहे युवकों को रोकना जीआरपी पुलिस को पड़ा भारी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/04/Faraz-Ullah_20250428_2.mp4


राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आलम यह है कि यहां बेखौफ बदमाशों को पुलिस प्रशासन या कानून व्यवस्था का बिल्कुल भी खौफ नहीं रह गया है। इसी की बानगी बयां करता एक मामला शहर के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर सामने आया है जहां शराब पी रहे बदमाशों ने जीआरपी पुलिस के साथ जम कर मार पीट की है।
बताया जा रहा है कि हवलदार संदीप एवं कमल रघुवंशी अपने साथी दौलत खान को बचाने आए तो बदमाशों ने कहा कि तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ, तभी एक अन्य आरोपी ने कहा कि सब कहते हैं कि हिंदू भाई समझदार हैं, लेकिन ये (दौलत खान) लोगों को भाषण दे रहा था। यह कहते हुए उस को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी वर्दी फट गई। उसे लहूलुहान कर दिया। उसे बचाने आए दोनों हवलदारों के साथ भी झूमा झटकी कर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी रेल राहुल लोढा जीआरपी थाने पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस इस मामले में तीन लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट एवं गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
आप को बता दूं कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इस पहले भी स्टेशन परिसर में बजाए जा रहे डीजे को बंद कराने और क्लब खाली कराने गए जीआरपी जवानों के साथ धक्का-मुक्की एवं झूमा झटकी हो चुकी है।

Exit mobile version