मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत भवन ग्राम-दसनावल में 24 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. संजय बिरला (जनरल फिजिशियन) डॉ. विशाल पाटीदार (जनरल फिजिशियन) द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया।
सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन मे एवं श्रीमती करिश्मा मुकेश अखाड़े ( सरपंच ) एवं मोहम्मद शाकिर शेख़ (सचिव) एवं डॉ. सुनीता चौहान के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
