दो दो दौरे ही करेंगे या ज़िले के लिए कुछ करेंगे भी मुख्यमंत्री जी ? कांग्रेस नेता दिग्गज अजय सिंह रघुवंशी रघुवंशी का सवाल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दो दो दौरे ही करेंगे या ज़िले के लिए कुछ करेंगे भी मुख्यमंत्री जी ? कांग्रेस नेता दिग्गज अजय सिंह रघुवंशी रघुवंशी का सवाल | New India Times

गत एक सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री का बुरहानपुर में दूसरा दौरा है। गत सप्ताह आने के बाद फिर से कल (आज 26 अप्रैल 2025 को) आने वाले है। इस आने जाने के दौरों के बीच ज़िले में कई प्रकार की समस्या है जिन्हें हल करने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री ने किया था, किन्तु पहले दौरे में नही कर पाए शायद कल के दौरे में कुछ अच्छा कर के जायेगे ? उक्त बात कहते हुए प्रदेश के पूर्व कांग्रेस महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव से विभिन्न मांग कर डाली।श्री रघुवंशी ने कहा कि जब आप आ रहे है तो वर्षो से बंद पड़ी ताप्ती मिल का भी कुछ ना कुछ उद्धार तो करके ही जायेंगे ? ऐसी हमें और हज़ारों मजदूरों को आपसे अपेक्षा है। साथ ही चूंकि नेपानगर विधानसभा में पधार रहे है तो नेपा मिल भी सुचारू रूप से चले ऐसी व्यवस्था कर ही देंगे।

आगे श्री रघुवंशी ने कहा कि ज़िले का किसान आपकी फसल बीमा एव मौसम आधारित बीमा की घोषणा का भी इंतेज़ार कर रहा है। उसे तो आप ज़रूर ही पूरा करेंगे।ऐसा किसानों को विश्वास है।बुरहानपुर नगर में आम जनता का जीना दूभर है। अरबों की जल आवर्धन योजना के बाद भी प्यासे बुरहानपुर और इस योजना से पूरे बुरहानपुर की सड़कों की बदहाली तो ज़रूर ही आपकी जानकारी में होगी तो नगर की जनता को आपके प्रथम दौरे पर ही बड़ी उम्मीद थी कि आप कुछ घोषणा करेंगे,खैर भूल गए होंगे तो इस बार आप इस समस्या भी तत्काल निराकरण करेंगे ऐसी आशा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version