सहजपुर में झोला छाप डॉक्टर मरीजों के साथ कर रहा है खिलवाड़,प्रशासन बना मूकदर्शक | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सहजपुर में झोला छाप डॉक्टर मरीजों के साथ कर रहा है खिलवाड़,प्रशासन बना मूकदर्शक | New India Times


मध्य प्रदेश में एक ओर दमोह में फर्जी डॉक्टर के द्वारा इलाज दौरान हुई घटना में लोगों के जान के साथ खिलवाड़ किया गया जिसको लेकर प्रशासन जागा एवं मध्य प्रदेश भर में फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा करने के लिए मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों एवं सी एम एच ओ को निर्देश दिए जहां भी ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर है उन पर सख़्ती बरतते हुए कड़ी कार्रवाई  कर पुलिस दुबारा मामला दर्ज किया जाए इसके बाद पूरे जिले भर में फर्जी डॉक्टरों में हडकंप  मचा हुआ है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में कार्रवाई के डर से सभी फर्जी डॉकटर कि क्लीनिक बंद नजर आ रही है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी  के आदेश को चेतावनी देते हुए  देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली ब्लॉक के सहजपुर ग्राम पंचायत में बीच बाजार में फर्जी  बंगाली डॉक्टर  डॉक्टर विष्णु राव द्वारा  खुलेआम क्लीनिक खोलकरसहजपुर  ग्राम के साथ आस पास ग्राम के लोगों का इलाज किया जा रहा है डॉक्टर के यहां बोतल से लेकर हेवी डोज के इंजेक्शन लगाकर सभी रोगों का इलाज किया जाता है जब डॉक्टर के क्लीनिक पर पत्रकार पहुंचे तो डॉक्टर से पूछा कि आपकी डिग्री बताएं तो डॉक्टर ने कहा मेरे पास डिग्री भले ही नहीं लेकिन अनुभव है और मेरी केसली बीएमओ से बात होती रहती है उनने मुझे कभी इलाज करने के लिए नहीं रोका मेरे यहां मरीज ठीक होकर जाते हैं सोचने की बात यह है कि इस फर्जी डॉक्टर के इतने हौसले बुलंद हैं बीएमओ की मेहरबानी के चक्कर में एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक डर नहीं है ऐसा समझ आ रहा है अब देखते हैं कि जिला प्रशासन के अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैंl जब फर्जी डॉक्टर ही बीएमओ से साठ गांठ की बात खुद कर रहा तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फर्जी डॉक्टरो की क्लीनिक बीएमओ  या अन्य अधिकारियों कि ही मिली भगत से चल रहे हैं l

इनका कहना है –

सहजपुर में फर्जी डॉक्टर इलाज कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी

(संदीप जी आर कलेक्टर सागर)

फर्जी डॉक्टर पर कार्यवाही के लिए केसली बीएमओ को निर्देशित करती हूँ।

(ममता तिमोरी सीएमएचओसागर )

सहजपुर के फर्जी डॉक्टर पर सख्त कार्यवाही होंगी  बीएमओ को  बोलता हूँ
(गगन विसेन अनुविभागीय अधिकारी केसली )

केसली बीएमओ अर्चना जैन को बार-बार कॉल करने पर फोन रिसीव नहीं किया गया।

मुझे बीएमओ सर के द्वारा क्लीनिक खोलने के लिए नहीं रोका गया मेरी वीएमओ केसली से लगातार बात होती रहती है मैं इस ग्राम में बहुत पुराने समय से डॉक्टर हूँ ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version