पंचायती राज दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250425-WA0003.mp4

खुनियांव विकास क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत तेलियाडीह में गुरूवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोष्ठी में प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण दिखाया गया, इसके साथ ही साथ ग्राम पंचायत के विकास कार्य जैसे जन्म-मृत्यु, विकलांग, विधवा, वृद्धा पेंशन, सामूहिक विवाह, आपदा प्रबंधन, लूह के प्रकोप से बचने, स्वच्छ पेयजल आदि के बारे में सचिव ग्राम विकास अधिकारी मोईदुर्रहमान द्वारा उपस्थित लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि दद्दुन सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अबरार अली चौधरी, रोजगार सेवक राजेन्द्र, ग्रामवासी बासदेव, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version