विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत चलाया जा रहा है टिटनेस डिप्थीरिया अभियान | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

प्रत्येक वर्ष दिनांक 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया जाता है। जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों को प्रतिरक्षित किए जाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर विशेष प्रयास किए जाते हैं। वर्तमान में डिप्थीरिया के बढ़ते हुए केसों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार की ओर से विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ सुधाकर पांडेय द्वारा राजकीय हाईस्कूल भोजला में किया गया।
        शुभारंभ के अवसर पर सीएमओ झांसी ने बताया कि दिनांक 24 अप्रैल से 10 मई 2025 के मध्य स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के साथ समन्वय कर छूटे हुए बच्चों के लिए स्कूल आधारित टीकाकरण की कार्य योजना तैयार की गई है। अभियान में सभी स्कूलों में टीडी 10 (कक्षा 5, के 10 वर्ष आयु के छूटे हुए बच्चे) तथा टीडी 16 (कक्षा 10, के 16 वर्ष आयु के छूटे हुए बच्चे)का टीकाकरण किया जा रहा है।
        जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रवि शंकर ने बताया कि जनपद में अनुमानित छूटे हुए टीडी 10 हेतु 10040 तथा टीडी 16 हेतु 8281 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक एएनएम अपने-अपने उपकेंद्र क्षेत्र के सभी स्कूलों एवं मदरसों को सूचीबद्ध कर कार्ययोजना के अनुसार बच्चों को आच्छादित करते हुए टीडी का टीका लगाएंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि नियमित टीकाकरण के अंतर्गत टीडी-10 व टीडी-16 से छूटे हुए बच्चों को टीडी का टीका अवश्य लगवाएं, जिससे बच्चों में टिटनेस एवं डिप्थीरिया की बीमारी से बचाव किया जा सके।
        इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंशुमान तिवारी, अधीक्षक बड़ागांव डॉ वैभव पुरोहित, पीएचसी भोजला प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा राजपूत, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, यूनिसेफ से श्री आदित्य जायसवाल, यूएनडीपी से श्री चंद्रभूषण, श्री गौरव वर्मा, एआरओ श्री दिवेश सिंह, बीसीपीएम श्री सुनील कुमार, प्रधानाचार्य श्री अशोक चौधरी, एएनएम श्रीमती आभा तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
वही नगर गुरसरांय पी .एम. श्री कम्पोजिट स्कूल बड़वार में टीकाकरण किया गया जिसमें स्कूल के पिर्धनाचार्य एवं समस्त स्कूल स्टाफ़ मौजूद रहा एवं वही anm शमा बानों एवं cho उदय राज शर्मा ने टीकाकरण कर सभी बच्चों को टीकाकारण की समस्त जानकारी बताई एवं स्कूल स्टाफ़ का आभार व्यक्त किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version