अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, अलिराजपुर /भोपाल (मप्र), NIT:
मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव जहीर मुगल ने बयान जारी करते हुऐ कहा कि आतंकवाद शांति, सद्भावना का दुश्मन है। पहलगाम में आतंकवादी हमला इस्लाम धर्म को बदनाम करने की साजिश कायरतापूर्ण हमले को भारत का मुस्लिम समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।मुगल ने कहा कि पहलगाम के पास जिस तरीके से आतंकवादियों ने निर्दोष भारतीयों का कत्लेआम किया है, उससे संपूर्ण भारत का मुस्लिम समुदाय बहुत आहत है, क्योंकि इस्लाम कभी भी निर्दोषों की हत्या की शिक्षा नहीं देता है ।पहलगाम में हुए हमले से सारा देश दहल गया है। हर भारतीय को गहरा दुख और पीड़ा पहुंची है। इस तरह के घिनौने कृत्य की मुस्लिम महासभा कड़ी निंदा करता है।
मुगल ने कहा कि पर्यटकों पर हमला अमानवीय और घिनौना कृत्य के साथ मानवता के खिलाफ है आतंकवाद शांति, सद्भावना का दुश्मन है। मुस्लिम महासभा दोषियों पर शीघ्र सख्त सजा की मांग करती है इन आतंकवादियों के पनाहगार पाकिस्तान प़र भी कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं। इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और आतंकवाद के खिलाफ एक जुट होकर लड़ने का संकल्प लेते हैं।
