वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

महेशपुर रेंज के अंतर्गत अजान, इमलिया आदि ग्रामों में कई महीनों से आतंक मचाने वाली बाघिन को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर बाघिन को एक बच्चे के साथ रेस्क्यू किया, जिसमें वन विभाग की टीम ने बच्चे को जाल से व बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर पिंजड़े में कैद किया। बाघ ऑपरेशन में वन विभाग मोहम्मदी रेंज की पूरी टीम कई दिनों से क्षेत्र में सघन कांबिंग कर बाघ की तलाश कर रही थी जिसमें दुधवा से आई दो हथिनी व ड्रोन कैमरों, पिंजड़ों को इस्तमाल में लाया गया। ऑपरेशन में दुधवा व करतनिया घाट से आए डॉक्टर दयाशंकर व दीपक कुमार ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।
मौके का निरीक्षण करने पहुंची चीफ लखनऊ मंडल लखनऊ श्रीमती रेणु सिंह ने इस काम के लिए वन विभाग की बड़ी सफलता बताया और टीम की सराहना की। बाघिन के पकड़े जाने से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी संजय कुमार विश्वल व वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी निर्भय प्रताप शाही सहित उपक्षेत्रीय वन अधिकारी राम नरेश वर्मा, सुरेंद्र पाल गौतम, wwf से दबीरहसन, वन दरोगा मोहम्मद उमर, विजय सिंह, माया प्रकाश, रोहित श्रीवास्तव,मित्र पाल सिंह तोमर, प्रज्ज्वल कुमार, अखिलेश सिंह, पंकज कुमार, वनरक्षक नरेंद्र वर्मा आदि व सुरक्षा वाचर सचिन, देवेंद्र सहित मोहम्मदी रेंज के समस्त स्टाफ ने मिलकर ऑपरेशन को सफल बनाया।
