मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना माहुलझिर थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने बताया कि अपराध क्रमांक 33/2025 धारा 103(1) BNS नाम मृतक राजकुमार उर्फ मुन्ना भारती उमर 49 साल निवासी ग्राम आडिटोरिया थाना माहुलझिर आरोपी संतोष भारती पिता रमेश भारती उमर 25 साल निवासी ग्राम छातेर बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम आरोपी संतोष भारती एवं मृतक राजकुमार उर्फ मुन्ना भारती घटना से एक दिन पहले साथ में जनपद अध्यक्ष तामिया से गोशाला के जानवर चराने के लिए मृतक राजकुमार को 10000 रुपए दिए थे जो राजकुमार उर्फ मुन्ना , संतोष भारती को पैसे देने के लिए मना कर रहा था।
घटना के पूर्व दोनों आरोपी मृतक ने ग्राम रानीखेड़ा जंगल में मुख्य सड़क मार्ग के किनारे बैठकर दारू पीकर नशा हो जाने पर आरोपी संतोष मृतक राजकुमार से पैसे को लेकर झगड़ा करने लगा और मौका पाकर नशे में रहे राजकुमार उर्फ मुन्ना भारती को तामिया के तरफ जा रही तेज़ रफ़्तार अज्ञात चार पहिया वाहन के सामने धक्का दे दिया जिसकी चपेट में आने से हुई राजकुमार उर्फ मुन्ना की मौके पर मृत्यु हो गई जिसके बाद आरोपी संतोष मृतक के पास से रुपए लेकर बिना किसी को बताए मोटरसाइकिल से अपने गांव छांतेरे बनखेड़ी चला गया। अगले दिन थाना माहौलझिर क्षेत्र में पिपरिया तामिया मुख्य सड़क पर राजकुमार के शव मिलने पर थाना माहुलझिर में मर्ग जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई।
मर्ग जांच उपरांत परिस्थितिजन्य साक्ष्य , साक्षियों के बयान एवं आरोपी संतोष से कड़ी पूछताछ के बाद अपराध का खुलासा होने पर बी एन एस की धारा 103(1) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को अभिरक्षा में लेकर साक्ष्य संकलन एवं विवेचना कार्यवाही की जा रही है । जो विवेचना उपरांत आरोपी को न्यायालय तामिया पेश किया जाएगा। घटना को अंजाम देने में अज्ञात वाहन की तलाश जारी।
