हज यात्रियों को मुंबई जाने के लिए रेल में अतिरिक्त कोच लगाने के लिए विधायक आतिफ अकील ने डीआरएम भोपाल को लिखा पत्र | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: 

हज यात्रियों को मुंबई जाने के लिए रेल में अतिरिक्त कोच लगाने के लिए विधायक आतिफ अकील ने डीआरएम भोपाल को लिखा पत्र | New India Times


भोपाल से हज पर जाने वाले यात्रियों की सहूलत को देखते हुए 29 अप्रैल से 6 मई तक मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाने के लिए विधायक आतिफ अकील ने डीआरएम भोपाल को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि हज यात्रा 2025 प्रारंभ हो चुकी है तथा भोपाल से यात्रा पर जाने वाले लगभग 1000 यात्रियों का एम्बार्केशन पाईन्ट मुम्बई है जिनकी फ्लाईटें 29 अप्रैल 2025 से मुम्बई से सऊदी अरबिया के लिये रवाना होनी है।
उपरोक्तानुसार ऐसे हज यात्री हैं जिनके टिकट कन्फर्म नहीं हुये हैं अथवा वेटिंग में है, ऐसे स्थिति में यात्रियों को भोपाल से मुम्बई एम्बार्केशन पाईन्ट तक जाने के लिये कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
हज 2025 के यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 29 अप्रैल 2025 से 06 मई 2025 तक भोपाल से मुम्बई जाने वाली गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने का प्रबंध किया जाना चाहिए जिससे की हज यात्रियों को सुविधा हो।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version