पुलिस अधीक्षक ने किया जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | New India Times
https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250422-WA0000.mp4

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


भोपाल के जे एन सी टी कॉलेज, लाबाखेड़ा के सेमिनार हॉल में जिला स्तरीय स्तरिय पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि “नवीन आपराधिक अधिनियमों की जानकारी प्रत्येक पुलिस अधिकारी को होनी चाहिए ताकि वे न्याय व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।”

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्याम किशोर झरवडे थाना प्रभारी दुर्जन सिंह बरकड़े निरीक्षक शाहबाज खान व कई अधिकारी व महिला पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन पुलिस बल को कानूनी दृष्टि से अधिक सक्षम, जागरूक एवं उत्तरदायी बनाने की दिशा में  महत्वपूर्ण पहल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version