भीषण गर्मी में शीतल जल प्याऊ की व्यवस्था अमृत समान है :महेंद्र जैन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय मूल की एकमात्र मानव सेवी अंतराष्ट्रीय संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजागृति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में बुरहानपुर शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग साड़ी बाज़ार में शीतल जल प्याऊ व्यवस्था का शुभारम्भ वरिष्ठ समाज सेवी व् जायन्ट्स फेडरेशन यूनिट डायरेक्टर महेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं फेडरेशन अधिकारी डॉ फौज़िया फरहाना सोडा वाला के विशेष आतिथ्य में एवं जायंट्स संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह व जनजाग्रति संस्था अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।
   शीतल जल प्याऊ शुभारम्भ अवसर पर महेंद्र जैन ने कहा कि इस भीषण गर्मी में चलते हुए राहगीरों को शीतल जल अगर मिल जाता है तो वह अमृत समान है। श्री जैन ने कहा कि आने वाले समय में जल की विकराल समस्या को देखते हुए जल के दुरूपयोग पर रोक लगना अति आवश्यक है। क्यों कि जल है तो कल है ,कल है तो हम सब है। जिले की जनता से विनम्र अनुरोध है आने वाले समय में जल को बचाने में ही हम सभी की समझदारी है। जल जितना लगे उतना ही इस्तमाल करें। जल को व्यर्थ बहने ना दे l इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शोभा चौधरी , पूर्व अध्यक्ष सुनील सलूजा , रविन्द्र महाजन , सैयदा सुमेरा अली , आर एस ठाकुर , राकेश श्रीवास्तव , रजनी गट्टानी के साथ साथ अन्य महानुभव भी उपस्थित थे ।कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन जायंट्स अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने किया एवं उपस्थित जनों का आभार कैलाश अग्रवाल ने माना।  उपरोक्त जानकारी प्रोजेक्ट चेयरमेन सुनील सलुजा ने दी ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version