भोपाल थाना ऐशबाग अंतर्गत बच्चे गुम होने की लगातार आ रही हैं शिकायतें, रविवार को गुम हुए तीन बच्चे पुलिस की सक्रियता से हुए दस्तयाब | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल थाना ऐशबाग अंतर्गत बच्चे गुम होने की लगातार आ रही हैं शिकायतें, रविवार को गुम हुए तीन बच्चे पुलिस की सक्रियता से हुए दस्तयाब | New India Times

भोपाल के थाना ऐशबाग अंतर्गत बच्चे गुम होने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। रविवार शाम 5:00 बजे बाहर से आकर एक कार्यक्रम में शामिल हुए दो बच्चे एवं एक स्थानीय बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना ऐशबाग में दर्ज होने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए, फिर पूरी टीम निकली बच्चों को ढूंढने, लंबे समय के अंतराल में बच्चे समय से मिल गए। थाना ऐशबाग की पुलिस टीम बधाई की पात्र है कि बच्चे सकुशल मिल गए।

भोपाल थाना ऐशबाग अंतर्गत बच्चे गुम होने की लगातार आ रही हैं शिकायतें, रविवार को गुम हुए तीन बच्चे पुलिस की सक्रियता से हुए दस्तयाब | New India Times

पूरा पुलिस प्रशासन भोपाल का इस बात पर चिंतन मनन कर रहा है कि आखिर अचानक बच्चे गुम क्यों हो रहे हैं, क्या कोई गिरोह सक्रिय है, क्योंकि दो बच्चे जो बाहर से एक मंगनी के कार्यक्रम में आए थे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि वह पैदल जा रहे हैं और मदरसा दारुस्सलाम के पास से गायब हो गए फिर अचानक शाम को पता लगता है कि वह थाना पिपलानी जो लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूरी पर पुलिस चौकी में बरामद किए गए। न्यू इंडिया टाइम्स की पूरी टीम ने थाना प्रभारी ऐशबाग और उनकी टीम को बधाई शुभकामनाएं दी।

भोपाल थाना ऐशबाग अंतर्गत बच्चे गुम होने की लगातार आ रही हैं शिकायतें, रविवार को गुम हुए तीन बच्चे पुलिस की सक्रियता से हुए दस्तयाब | New India Times

गुम होने वाले बच्चों में आतिफ खान पिता आमिर खान उम्र 7 वर्ष हाल पता रईस भाई का मकान बाग फरहद अब्जा थाना ऐशबाग भोपाल, लड़की आयात पुत्री आसिफ खान उमर 4 वर्ष निवासी सदर शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version