मुख्यमंत्री जी ज़रा एक नज़र इधर भी, रसेना हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चे आज भी लगाये हैं नए भवन की उम्मीद | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले के ग्राम रसेना हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चे आज भी नए भवन की आस लगाए बैठे हैं।लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।नवीन भवन के लिए पूर्व मंत्री हर्ष यादव द्वारा लगातार प्रयास कर सैकड़ों पत्र मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री एवं लोक शिक्षक संचालनालय विभाग भोपाल के लिए लिखे गए थे। इसके बाद 5मार्च वर्ष  2024-25 में नवीन भवन सुकृति का आदेश स्कूल को मिला। जिस में शासन द्वारा करीव 1करोड 17लाख नवीन भवन के लिए राशि सुकृति की गई।मगर सुकृति आदेश के बाद से आज दिनांक तक कोई नवीन भवन सम्बंधित आगामी कार्यवाही नजर नहीं आ रही है।

मुख्यमंत्री जी ज़रा एक नज़र इधर भी, रसेना हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चे आज भी लगाये हैं नए भवन की उम्मीद | New India Times

वही पुराना स्कूल भवन जर्जर स्थिति में होने के कारण वर्तमान समय में सहकारिता भवन में लग रहा है। जहां पर करीब 750 बच्चे  के हिसाब से पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं है मगर नवीन भवन नहीं होने के कारण बच्चे शिक्षा लेने के लिए एवं शिक्षक भी ऐसी स्थिति में बच्चों को शिक्षा देने के लिए मजबूर हैं।स्कूल के बच्चों का कहना है कि पुराना भवन जो जर्जर था वहां बैठने के लिए उचित व्यवस्था थी मगर अधिक जर्जर होने के कारण अधिकारीयों दुबारा स्कूल को सहकारिता भवन में स्थानांतरित किया गया है यहां पर जगह कम होने के कारण हम सभी बच्चों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है नवीन भवन जल्दी बन जाए जिससे हम सभी को बैठने के लिए उचित व्यवस्था हो जाए भाई संस्था महिला पुरुष  शिक्षक शिक्षकों को भी सहकारिता भवन में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है सभी शिक्षक स्कूल की नई बिल्डिंग कि उम्मीद लगाये बैठे हुए इंतज़ार कर रहे हैं । जबकि रसेना हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी तहसील में सबसे पुराना स्कूल है इसके बाद वाले स्कूलों कि बिल्डिंग बन चुकी है। मगर रसेना स्कूल आज भी नई बिल्डिंग के लिए जूझ रहा है। सिर्फ शासन का आदेश जारी हुआ है। आगामी नवीन भवन संबंधी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है इसके संबंध में स्कूल द्वारा भी कई पत्र वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए हैं अब शासन प्रशासन से उम्मीद लगाए इंतजार कर रहे हैं। अब देखते हैं कि शासन के बरिष्ठ अधिकारी नवीन स्वीकृत भवन को लेकर एवं रसेना स्कूल के बच्चो कि समस्या को लेकर कितना ध्यान देते है या पुरे मामले को नजरअंदाज करते हैं।वहीं प्रभारी प्राचार्य रसेना हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रभात लोधी का कहना है कि रसेना हायर सेकेंडरी स्कूल बहुत समय के बाद तो नवीन भवन सुकृति का आदेश आया था मगर स्थिति ज्यों के त्यों है भवन के संबंध में आगामी कार्रवाई कुछ नहीं हो रही जिसको लेकर मैं वरिष्ठ अधिकारियों को पुनः पत्र लिखे हैं। वहीं कलेक्टर सागर का कहना है कि आपके द्वारा रसेना हायर सेकेण्डरी स्कूल के स्वीकृत नवीन भवन निर्माण प्रारंभ ना होने कि समस्या के मामले में जानकारी प्राप्त हुई है इस मामले को गंभीरता से दिखवाते हैं।





प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version