मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना के तोरण वाड़ी में लगभग 50 सालों से घरों में नल नहीं था, जैसे तैसे सरकार की मंशा अनुरूप घर-घर कनेक्शन दिए जाना है लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद कनेक्शन नहीं हुए हैं और टंकी निर्माण कार्य भी दिवाली से अधूरी पड़ी है। आलम यह है कि भीषण गर्मी में अब ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पेयजल की आपूर्ति हैंडपंप के जरिए से करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में कुआं और हैंडपंप भी घुटने टेक दे रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द यहां पर पानी की व्यवस्था के तहत कार्य पूर्ण किया जाएं जिससे के सुविधा मिल सके। इस मामले पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान को संज्ञान दिलाया गया जिस पर उन्होंने निराकरण का आश्वासन दिया है।
