मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा में कल मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 347 नवयुगल जोड़ों का सामूहिक विवाह, निकाह सम्मेलन कृषि मंडी प्रांगण में आयोजन किया गया, जिसमें जिला सांसद श्री विवेक जी बंटी साहु, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तुमडाम, विधायक निलेश उईके, पुर्व विधायक जतन उईके, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष संदीप घाटोडे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उज्वलसिंह जी चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, जनपद उपाध्यक्ष भीमराव वाल्के, भाजपा नेता राजू परमार, श्रीमती सुनंदा डोंगरे, रजत गोरे, समिति के सदस्य गणेश तहकीत एवं पार्षदगण ने शिरकत की।
इस अवसर बारातियों का कलेक्टर अजय देव शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश ने स्वागत किया। कन्या विवाह, निकाह सम्मेलन में 345 विवाह, 2 निकाह का आयोजन हुआ जो कि हर समाज की रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर मा. श्री अजय देव शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक मा. श्री सुरेन्द्र सिंह कानेश ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर चर्चा की।
सांसद श्री विवेक जी बंटी साहु ने भाजपा शासन काल की योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिससे महिला सशक्तिकरण आत्मनिर्भर बनाया जाने से अवगत कराया। इस मौके पर विधायक ने भी इस सम्मेलन में नव विवाहितों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कलेक्टर अजय देव शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश, एसडीएम नेहा सोनी, तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर ने सराहनीय कार्य किया।

