"मुख्यमंत्री जी" शराब की दुकान नहीं सुरक्षा चाहिए, भोपाल में महिलाओं एवं विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

"मुख्यमंत्री जी" शराब की दुकान नहीं सुरक्षा चाहिए, भोपाल में महिलाओं एवं विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा | New India Times


भोपाल के डी आई जी बंगला चौराहे पर स्थित शराब की दुकान इस वक्त आमजनों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शाम होते ही यहां नशेड़ियों की भीड़ लग जाती है, जिससे महिलाएं एवं बच्चे असहज महसूस करते हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल के बच्चे शिक्षा लेने आते हैं, लेकिन उनके सामने शराब दुकान चल रही है, जिससे माहौल खराब हो रहा है।
डी आई जी बंगला चौराहा पर आवंटित शराब की दुकान का स्थानीय द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250415-WA0032.mp4

क्षेत्रीय विधायक श्री आतिफ अक़ील ने  पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौक़ा पर बुला कर रहवासियों , महिलाओं एवं विद्यार्थियों की समस्याओं से अधिकारियों को पुनः अवगत करा कर उक्त शराब की दुकान को तत्काल विस्थापित करने को कहा गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रशासन से अपील की है कि इस शराब की दुकान को जल्द से जल्द किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि रहवासियों को राहत मिल सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और जनता की मांग को कितना गंभीरता से लेता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version