गांव खांडसा में डॉ० अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित, भीमसेना शाखा खांडसा ने समस्त ग्रामीणों से कराया प्रतिमा का अनावरण | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

गांव खांडसा में डॉ० अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित, भीमसेना शाखा खांडसा ने समस्त ग्रामीणों से कराया प्रतिमा का अनावरण | New India Times

संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर एकलव्य ग्राम खांडसा में पहली बार अदभुत जातीय संगम देखने को मिला। भीम सेना की शाखा खांडसा ने प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए पहली बार गांव की 36 बिरादरी को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जिसमें वे सफल भी हो गए। सर्वसमाज के लोगों ने पहली बार सामूहिक रूप से अम्बेडकर जयंती मनाई। ज्ञात हो कि भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर के सफल प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 10 वर्षों से लगातार गांव खांडसा में अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाती रही है।

गांव खांडसा में डॉ० अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित, भीमसेना शाखा खांडसा ने समस्त ग्रामीणों से कराया प्रतिमा का अनावरण | New India Times

इस बार भीम सेना की शाखा खांडसा के कार्यकर्ताओं ने गांव की अम्बेडकर चौपाल में संविधान निर्माता डॉ० अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करके इतिहास कायम कर दिया है और एक नई मिसाल पेश की है। जानकारी के मुताबिक खांडसा की 36 बिरादरी पहली बार एक मंच पर इक्कठा हुई और सभी ने मिलकर डॉ० अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं और भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर के दिमाग का लोहा भी मान रहे हैं जिसने मुंबई में बैठकर अपने दिशा-निर्देशों से असंभव को संभव कर दिखाया। गौरतलब हैं कि भीम सेना के चीफ इस वक्त मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

गांव खांडसा में डॉ० अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित, भीमसेना शाखा खांडसा ने समस्त ग्रामीणों से कराया प्रतिमा का अनावरण | New India Times

यह सतपाल तंवर की सूझबूझ और कूटनीति का ही परिणाम है कि पिछले वर्षों दलितों और राजपूतों में हुए भीषण जातीय संघर्ष और विवादों में एकदम से विराम लग गया है। देशभर में भीम सेना की इस पहल की चर्चा जोरों पर है। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद अवनीश राघव उर्फ रिंकू और धर्मबीर तंवर नंबरदार ने अपने समर्थकों के साथ अम्बेडकर जयंती उत्सव का शुभारंभ किया। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के हाथों से केक कटवाकर ग्रामीणों में वितरित किया गया। इस दौरान युवा भीम सैनिकों ने भीम भंडारे का आयोजन को ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version