ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

तेल्हारा परिसर में आगामी उत्सव को देखते पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह के आदेश पर रूट मार्च निकला गया जिसमें पुलिस निरीक्षक प्रमोद उलेमाले साहब, पीएसआई ठाकरे, भटकर टाउन बीट अमलदार पुलिस हवालदार गोपाल बूंदे सहित पुलिस कर्मचारियों ने तेल्हारा परिसर के चौक चौराहों पर पुलिस रूट मार्च किया साथ ही यह बता दिया कि आगामी समय उत्सव में किसी भी किस्म की कोई शरारत या गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसा करने वालों पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। सभी उत्सव शांति पूर्वक हो इसी लिए तेल्हारा पुलिस कड़ी मेहनत कर शांति बनाए रखने का प्रयास कर रही है।
