इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

सात मौतों का आरोपी फर्जी डॉक्टर एन जॉन कैम को दमोह पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच न्ययालय में पेश करने ले गई पुलिस द्वारा और भी पूछताछ के लिए पाँच दिन की रिमाण्ड माँगी गई थी लेकिन न्ययालय ने चार दिन ओर पुलिस को पूछताछ के लिए दिए चार दिन पुलिस रिमांड बड़ा दी गई । पुलिस का कहना है कि अभी काफी कुछ जानकारी लेनी बाकी है वहीं डॉक्टर एन जॉन कैम की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी वहीं पुलिस को अब और समय मिल गया जानकारी जुटाने में।
दमोह के मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत के बाद से ही आरोपी डॉ पुलिस रिमांड पर है अब तक काफी जानकारी जुटा ली गई है न्यायालय में पंचम व्यवहार न्यायाधीश रिया सिंह ने आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया वहीं आरोपी के वकील सचिन नायक ने बताया अपने पक्षकार की जमानत के लिए अर्जी लगाई थी साथ ही पुलिस रिमांड बढ़ाए जाने पर भी रोक लगाने की बात कही थी लेकिन न्यायाधीश ने सारी दलील ख़ारिज कर दी अब आरोपी डॉ से एसआईटी पूछताछ के बाद 17 अप्रैल को आरोपी डॉक्टर को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं सरकारी वकील की दलीलों से कोर्ट सहमत हुई।
शासन की ओर से पैरवी कर रहे एडीपीओ संजय रावत ने कहा कि उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि आरोपी कीरिमांड बढ़ाई जाए, ताकि पुलिस और एसआईटी उससे और पूछताछ कर सके। ये मामला राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़ा हुआ है। कई देशों में डॉक्टर के होने की बात सामने आई है, इसलिए सभी जगह से सबूत जुटाने हैं। जज ने उनके तर्क पर सहमति देते हुए आरोपी डॉक्टर की रिमांड बढ़ा दी है।
