जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक सनातन धर्म से जुड़े आयोजन करता रहूंगा: पप्पू भैया | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक सनातन धर्म से जुड़े आयोजन करता रहूंगा: पप्पू भैया | New India Times

कपड़े कैसे भी हो महंगे हो या सस्ते हो लेकिन हर सनातनी को अपनी ब्रांडिंग करना चाहिए गले में कंठी और माथे पर तिलक लगाना चाहिए  यही सबसे बडा ब्रांड है जो आपको आम लोगो के बीच भगवान के व्यक्ति की तरह स्थापित करता हैं….ईश्वर की भक्ति का प्रभाव आपके चेहरे पर दिखना चाहिए ये बात देवी चित्रलेखा जी ने श्रीमद भागवत कथा में शनिवार को कही। उन्होंने ” मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी ” भजन गाकर बताया कि ईश्वर से बस उसकी कृपा मांगों….एक बार सच्ची भक्ति मिल जाये तो वैभव आने के बाद भी नहीं जाती l

जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक सनातन धर्म से जुड़े आयोजन करता रहूंगा: पप्पू भैया | New India Times

कलयुग में श्रीमद भागवत कथा ही श्रीकृष्ण का स्वरूप हैं l देवी चित्रलेखा ने श्रीहनुमान जयंती की बधाई देते हुए कहा कि श्रीराम को प्रसन्न करना है तो हनुमान जी की सेवा करो भगवान राम भी हनुमानजी की सेवा करने वालो से ही प्रसन्न होते हैँ…. प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी श्रीसुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने मंच से श्रीहनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित धार्मिक जनसमुदाय का प्रतिवर्ष सफल और अनुशासित बनाएँ रखने के लिएँ आभार व्यक्त किया। श्री जैन ने कहा जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक सनातन संस्कृति और धर्म को मजबूत करने वाले आयोजन करता रहूँगा।

जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक सनातन धर्म से जुड़े आयोजन करता रहूंगा: पप्पू भैया | New India Times

पूर्णाहुति के साथ हुई श्रीहनुमान जी की महाआरती

आयोजन के शनिवार को विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन  राजेश रिंकू जैन पूजा जैन अंकित जैन अंतिम बाला जैन जूही जैन हितेश चोरडिया बिन्नी जैन अर्चित जैन हार्दिक कोठारी ने जिसमे विशेष रूप से समाजसेवी ब्रजेन्द्र चुन्नू शर्मा भी पहुँचे और श्रीरामभक्त हनुमान जी महाआरती में सहभागिता कर मंदिर दर्शन किए….श्री हनुमान जयंती की पावन अवसर पर विशेष रूप से फुटतालाब में श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जी को छप्पन भोग लगाया गया था आरती करने के लिए भारी संख्या में लोग ग्रामीण अंचलों से भी पहुँचे इस अवसर पर श्री जैन ने सभी को श्री हनुमान जयंती की बधाई देते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की…. इस अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षक स्वरूप में सजाया गया मंदिर के महेंद्र दिल्ली दिलीप दास जी महाराज टाट  वाले बाबा ने भी मंदिर में पूजा अर्चना की।

जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक सनातन धर्म से जुड़े आयोजन करता रहूंगा: पप्पू भैया | New India Times

मंदिर दर्शन करने कांग्रेस के नेता जसवंत भाबर और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनम जसवंत भाबर भी पहुंची
कवि सम्मेलन में छाए रहे रम्भापुर के निसार फुटतालाब में आयोजित हुए कवि सम्मेलन में देश के बडे कवियों के बीच मेघनगर और रम्भापुर के रहने वाले राष्ट्रीय कवि निसार पठान पूरी तरह से छाए रहे कवि सम्मेलन में उन्होंने सनातन संस्कृति और बेटी के साथ भारत की राजनीति पर अपनी कविताएं सुना कर खूब तालियां बटोरी।

जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक सनातन धर्म से जुड़े आयोजन करता रहूंगा: पप्पू भैया | New India Times

उन्होंने विशेष रूप से आयोजन कर्ता श्री जैन की ऊर्जा की प्रशंसा करते हुए उन पर भी कविता सुनाई निसार पठान ने उपस्थित कवियों की भी दाद बटोरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर उपस्थित थे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवि तेजनारायण बैचेन हास्य कवि नई दिल्ली पँ महेंद्र मधुर गीतकार सुश्री प्रीति पाण्डे श्रृंगार रस राजस्थान मुकेश मासूम हास्य गीतकार ने भी ना कश्मीर आना सब भूल जाना से पाकिस्तान पर निशाना साधा। ना घर ने आटा ना नल मे है पानी बडी दुखभरी तुम्हारी कहानी  प्रीति पाण्डे ने डुग्गो के पापा खुशी की लहर है उदासी ना समझो कविता सुनाकर सभी को भाव विभोरकर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version