महिला सुरक्षा, अधिकार एवं जेंडर समानता पर जागरूकता सह उनमुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

शेरा मिश्रा/अविश द्विवेदी,कटनी (मप्र), NIT; ​महिला सुरक्षा, अधिकार एवं जेंडर समानता पर जागरूकता सह उनमुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Timesमहिला सशक्तिकरण महिला एवं बाल विकास द्वारा भारत निर्माण एवं सशक्त वाहिनी के छात्र-छात्राओं हेतु महिला सुरक्षा, अधिकार एवं जेंडर समानता पर जागरूकता सह उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विकास खंड स्त्रोत समन्वयक कटनी विवेक दुबे द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने समाज के विकास में महिला एवं पुरूषों के योग्यदान पर प्रकाश डाला।

इसके बाद जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वन श्री कुर्वेती द्वारा छात्रों से जेंडर समानता पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने महिला अपराध एवं हिंसा रोकने में महिलाओं एवं पुरूषों की समान भूमिका पर बल दिया। साथ ही छात्रों को मध्यप्रदेश पुलिस के मोबाइल एप एमपी ई कॉप, महिला हेल्प लाईन न0 1090 एवं सी बॉक्स जैसे विभिन्न माध्यमों से अपने सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में बताया। उन्होंने घरेलु हिंसा निवारण अधिनियम एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैगिंक उत्पीडन निवारण अधिनियम के बारे में जानकारी दी।

समापन से पूर्व छात्रों को मनोरंजक लधु फिल्म के माध्यम से दहेज जैसी सामाजिक कुप्रथा का विरोध करने की अपील की गई। कार्यक्रम में शिक्षकगण श्री जुगल किशोर मिश्रा, श्रीमति रजनी सिंह आदि द्वारा भी छात्रों को विभिन्न अधिनियम की जानकारी प्राप्त कर अपना सामान्य ज्ञान में वृद्धि एंव सामाजिक दायित्व के निर्वहन करने की सीख दी गई। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version