मो. इस्हाक़ मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर के क्षेत्रांतर्गत बंगाली क्लीनिकों की भरमार है। स्वास्थ्य अमला, स्वास्थ्य मंत्रालय भोपाल के आदेश के बावजूद भी पूरी तरह से ना जाने क्यूं इतना सुस्त है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर के इर्द-गिर्द बंगाली क्लीनिकों की भरमार है फिर भी किसी एक क्लीनिक पर कार्यवाही क्यूं नहीं हो रही है। यहां तक की जनमानस के शिकायतों के बाद भी उक्त सभी क्लीनिकों को बंद होना वरिष्ठ कार्यालयों को बताया जा रहा है।इसका जीता-जागता ज्वलंत उदाहरण मुकुन्दपुर में स्थित बंगाली क्लीनिक है जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर के दरवाजे के सामने धड़ल्ले के साथ चल रही है और उक्त केंद्र की बीएम ओ ना जाने नतमस्तक क्यूं हैं। वहीं इसी के साथ ग्राम धोबहट में बंगाली क्लीनिक धड़ल्ले से चल रही है जिसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। वीडियो में फर्जी चिकित्सक को देखने से हीं अनुमान लगाया जा सकता है कि ये कैसा चिकित्सक है। यह फर्जी चिकित्सक दवा से लेकर इंजेक्शन,बाटल वगैरह भोले भाले मरीज लोगों के लगाकर उनके जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहे हैं फिर भी बीएम ओ अमरपाटन एवं प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर न जाने क्यूं इतना मौन हैं। क्या किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहे हैं। क्या स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश हवा हवाई के लिए किये जाते हैं। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सतना को माहवार जानकारी कोरी दी जाती है इस तरह के प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।

