इस्लामिया एजुकेशनल-कल्चरल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के चुनाव सम्पन्न, अनवार अहमद कुरेशी अध्यक्ष व अब्दुल रज्जाक सचिव एवं मकसूद अहमद पठान कोषाध्यक्ष, सैयद शब्बीर व अब्दुल रहमान उपाध्यक्ष व अशफाक कायमखानी संयुक्त सचिव निर्वाचित | New India Times

अशफ़ाक़ कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

इस्लामिया एजुकेशनल-कल्चरल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के चुनाव सम्पन्न, अनवार अहमद कुरेशी अध्यक्ष व अब्दुल रज्जाक सचिव एवं मकसूद अहमद पठान कोषाध्यक्ष, सैयद शब्बीर व अब्दुल रहमान उपाध्यक्ष व अशफाक कायमखानी संयुक्त सचिव निर्वाचित | New India Times

मुस्लिम समुदाय द्वारा संचालित राज्य की कुछेक शैक्षणिक संस्थाओं में से शुमार सीकर स्थित इस्लामिया एजुकेशनल -कल्चरल व वेल्फेयर सोसायटी द्वारा अनेक स्कूल व कालेज संचालित किये जाते हैं। उक्त संस्था के त्रिवार्षिक प्रबंध समिति के चुनाव सम्पन्न हुये। जिसमें अनवार बशीर अहमद कुरेशी अध्यक्ष, अब्दुल रज्जाक पंवार सचिव व मकसूद अहमद पठान  कोषाध्यक्ष चुने गये। इनके अलावा सैयद शब्बीर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अब्दुल रहमान को उपाध्यक्ष एवं अशफ़ाक कायमखानी को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया।
लम्बे समय तक चले सदस्यता अभियान के बाद घोषित चुनाव कार्यक्रम के बाद 9 अप्रेल को मतदान व 10 अप्रेल को करीब उन्नीस घंटे लगातार जारी मतगणना के बादत देर रात्री दस पुरुष व छ महिलाओं को वरियता अनुसार विजयी घोषित किये गये। बाराह महिलाओं सहित कुल पैंतीस उम्मीदवार थे। जिनमें दस पुरुष व छ महिलाओं के दो पैनल की शक्ल में भी चुनाव लड़ रहे थे। अनवार अहमद कुरेशी का पैनल काफी अच्छे अंतराल से विजयी रहा।

अजमेर विधुत वितरण निगम के सेवानिवृत्त अतिरिक्त चीफ इंजीनियर खुरशीद हुसैन ने बहुत ही शानदार मतदान व मतगणना के इंतजाम किये जिसकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।
कुल मिलाकर यह है कि राजस्थान में जयपुर की मुस्लिम स्कूल व जोधपुर की मारवाड़ कालेज सहित सीकर की इस्लामिया स्कूल सहित कुछ शैक्षणिक इदारे सैंकड़ों सालों से अपने अपने क्षेत्र में चल रहे हैं जो कालेज स्तर की एजुकेशन के अलावा विभिन्न तरह से प्रोफेशनल कोर्सेज संचालित करते है इनकी अनेक ब्रांचेज भी चलती हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version