आरयू के लक्ष्य ने 15 साल बाद दिलाया वेटलिफ्टिंग में ब्रोंज   | New India Times

Edited by Abrar Ahmed Khan, जयपुर/मोहाली, NIT; ​आरयू के लक्ष्य ने 15 साल बाद दिलाया वेटलिफ्टिंग में ब्रोंज   | New India Timesचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली में चल रही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान यूनिवर्सिटी के लक्ष्य मीणा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वेटलिफ्टिंग टीम के कोच अमित शर्मा ने बताया कि लक्ष्य ने 77 किलो भार वर्ग में स्नैच में 118 किलो और जर्क में 145 किलो कुल 263 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया है। आरयू में किसी खिलाडी द्वारा 15 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मैडल लिया है। इससे पूर्व 2002 में श्री अमित शर्मा ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया था जो अभी स्वयं टीम कोच बनकर भी गए है।इस उपलब्धि पर जयपुर जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव प्रमोद खण्डेलवाल ‘एड्वोकेट’ ने टीम कोच और खिलाडी को बधाई दी है।                                            

जयपुर की टीम सदस्य:-

राजस्थान यूनिवर्सिटी से आठ खिलाड़ियों की टीम में सात वेटलिफ्टर और एक बॉडी बिल्डर है। पवन शर्मा, गोपाल सिंह, लक्ष्य मीणा, नरेंद्र सिंह, अनुज खाण्डल (टीम कप्तान), अनिल कुमार, पंकज यादव , रितेश सैनी (बॉडी बिल्डर), मेनेजर श्री रामेश्वर लाल मीणा, कोच श्री अमित शर्मा और रेफरी के रूप में राजस्थान से जाने वालों में एक मात्र रेफरी श्री गणेश कटारिया है। श्री कटारिया को इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने भेजा है जो निर्णयक की मुख्य भूमिका में भी शामिल हुए है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version