
मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नजरपुर में कागजों में बने फर्जी तालाब निर्माण मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी जहां सरपंच को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है मिला प्राथमिक जानकारी के मुताबिक 2024 में अपराध क्रमांक 458 सहित विभिन्न धारा में पुलिस द्वारा मामले को पंजीबद किया गया था लगभग 2 लाख 65000 के कुआं कागजों में बना दिया गया था जिसके बाद से पांच लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा बनाए गए इस प्रकरण में एक आरोपी सरपंच नजरपुर जयवंती राजभोपा को गिरफ्तार किया गया है वहीं अन्य फरार बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी जल्द करने की बात कही गई है कार्यवाही थाना प्रभारी राकेश बघेल उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे आरक्षक संतोष महिला आरक्षक निधि बघेल द्वारा की गई।
