खडसे को बार-बार चेतावनी क्यों दे रहे हैं गिरीश महाजन ? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

खडसे को बार-बार चेतावनी क्यों दे रहे हैं गिरीश महाजन ? | New India Times

2012 में किए कपास आंदोलन से नेता बने गिरीश महाजन पर दिल्ली की नज़र पड़ चुकी है। एक यू ट्यूबर के शो के हवाले से पूर्व बीजेपी नेता एकनाथ खडसे ने गिरीश महाजन के चरित्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। भय भ्रम और चरित्र हनन जैसे हथियारों की धार दूरगामी होती है। यू ट्यूबर ने देश के गृह मंत्री अमित शाह और गिरीश महाजन के संवाद को किस आधार पर सार्वजनिक किया पता नहीं। इस मामले में यू ट्यूबर के साथ लाइव पॉडकास्ट करने के बजाय गिरीश महाजन का गुस्सा खडसे पर फूट पड़ा। महाजन ने चेतावनी दी खडसे उनके संयम का अंत न देखे अगर वो मुंह खोलेंगे तो खडसे को जूते पड़ेंगे।

खडसे को बार-बार चेतावनी क्यों दे रहे हैं गिरीश महाजन ? | New India Times

जब भी खडसे ने महाजन के चरित्र को लेकर टिप्पणी की आरोप लगाए तब महाजन ने खडसे के परिवार से जुड़ी किसी बात की ओर इशारा किया लेकिन बात नहीं बताई। महाराष्ट्र की जनता पूछ रही है कि आखिर वो कौनसी बात है जिसे महाजन इतने सालों से बोल नहीं पा रहे हैं। बेबाक निडर नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले महाजन को आखिर किस बात का डर सता रहा है। खडसे-महाजन के इन व्यक्तिगत बयानों का जिले के विकास से कोई लेना देना नहीं है फिर भी गोदी मीडिया इसे विकसित भारत से जोड़ देता है। सुरेश जैन, एकनाथ खडसे के विकल्प बनकर उभरे गुलबराव पाटील और गिरीश महाजन के दस साल में जलगांव जिले का रत्तीभर भी विकास नहीं हुआ है। गिरीश महाजन का गृह नगर जामनेर बारामती की छांव के आसपास भी ठहर नहीं पाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article