पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

पोषण अभियान अंतर्गत सातवें पोषण पखवाड़ा 2025 का आयोजन 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 8/4/2025 से पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम विकासखंड तिरला के सेक्टर सलकनपुर में आज थीम अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभाराम किया गया एवं क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं एवं ग्रामवासियों को पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से माह मार्च -अप्रैल में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है की जानकारी दी गई एवं जीवन के प्रथम 1000 दिवस में पोषण का महत्व बताया गया। गर्भावस्था के दौरान रखने वाली सावधानियां, पोषण एवं स्वास्थ्य की जानकारी सभी गर्भवती धात्री माताओं को दी गई। आकांक्षी विकासखंड फेलो A B F श्री दीपराज परमार द्वारा टीकाकरण के महत्व, स्वास्थ्य जांच एवं संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक राखी देवड़ा एवं ANM रीना ठाकुर सीएचओ अनुसूया रावत द्वारा टीकाकरण पोषण स्वास्थ्य जांच, गर्भवती महिलाओं का वजन एवं ऊंचाई माप, हीमोग्लोबिन की जांच, पोषण ट्रैकर में प्रविष्टि, शिशु एवं माताओं में संक्रमण रोकने हेतु स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में सेक्टर अंतर्गत सभी 9 पंचायतों में 36 गर्भवती माताओं की गोदभराई का कार्यक्रम किया गया। गीत संगीत का भी आयोजन किया एवं प्रभातफेरी निकली गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं जन प्रतिनिधि महिला समूह, सहयोगिनी मातृ समिति सदस्य एवं आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

