नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र में राजस्व विभाग के किसी भी दफ़्तर में खाद्य आपूर्ति विंग में आम लोग राशन कार्ड में अपने अपनों के नाम जोड़ने के लिए मारे मारे घूम रहे हैं। सर्वर डाउन है, अनाज का कोटा बढ़कर आने के बाद हि नाम बढ़ेगा, नाम काटना है तो वक्त लगेगा , जाओ पहले के वाय सी करवाओ। बीजेपी की मेहरबानी से सरकारी तिज़ोरी पर बोझ बने बैठे डाटा एंट्री ऑपरेटर आए दिन लोगों से भीड़ रहे है। यह सिन मंत्री गिरीश महाजन के गृह नगर जामनेर में ठीक इसी तरह से देखा जा सकता है। महात्मा ज्योतिबा फुले जीवनदायी योजना के लाभ के लिए राशन कार्ड में ऑनलाइन तरीके से नाम दर्ज होना अनिवार्य है। गरीब लोग राशन कार्ड में अपने परिजनों का नाम बढ़ाने के लिए आपूर्ति विभाग का चक्कर काट रहे हैं। आपको PM गरीब कल्याण योजना का मुफ़्त अनाज मिलेगा ऐसा झूठ बोलकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जा कर लोगों को अपने दल का सदस्य बनाया है। नेता के सामने कॉलर उछालने वाले ऐसे चरणदास राजस्व विभाग की ब्रांचों के आसपास भी नज़र नहीं आते हैं। बीजेपी सरकार में होने के नाते प्रशासन को हैक कर जाम कर दिया है। CM देवेन्द्र फडणवीस का बनाया 100 दिन शीघ्र कृति कार्यक्रम बुरी तरह से पीट चुका है।
पांडे के साथ मैराथन चर्चा:
मध्य रेल भुसावल मंडल की प्रमुख इति पांडे ने लंबे समय के बाद मीडिया को फेस किया। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे के साथ आयोजित बैठक में खडसे ने पांडे को मेमू ट्रेन के अधिकतम स्टॉपेज की मांग करी। जमीन हस्तांतरण पहुर में माल गोदाम निर्माण JNPT तक गुड्स ट्रेनों की आवाजाही जैसे मसलों पर बातचीत हुई। मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया था कि जामनेर खेल स्टेडियम के लिए रेलवे की जमीन लेंगे ये दावा सच कब होगा किसी को पता नहीं। केंद्र से लेकर महाराष्ट्र तक मंत्री बैठकों पर बैठके कर भारत को ख़बरों में विकसित बना रहे हैं।

