एक किलोमीटर से अधिक लम्बी भव्य कलश यात्रा के साथ फुट तालाब में प्रदेश के सबसे चर्चित हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, साधु संतों के साथ ग्रामीणों की ऐतिहासिक उपस्थिति के बीच पहुँची देवी चित्रलेखा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

एक किलोमीटर से अधिक लम्बी भव्य कलश यात्रा के साथ फुट तालाब में प्रदेश के सबसे चर्चित हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, साधु संतों के साथ ग्रामीणों की ऐतिहासिक उपस्थिति के बीच पहुँची देवी चित्रलेखा | New India Times

एक साथ एक जैसी वेशभूषा में असंख्य महिलाएं एक साथ छलकते आस्थाओं के असंख्य पवित्र कलश श्रीराम सीता लक्ष्मण हनुमान जी की मनमोहक झाँकी माँ दुर्गा की झाँकी और बग्गी पर संतों की उपस्थिति ग्रामीण महिलाओं की लंबी की कतारें छोटी-छोटी बच्चों में अपार उत्साह ये वो सारे दृश्य थे जो प्रदेश के सबसे चर्चित आयोजन श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती महोत्सव के प्रारंभ में इस वर्ष दिखायी दिए आयोजन की इस प्रारंभिक कड़ी में नगर के हर घर और हजारों ग्रामीणों के साथ श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती महोत्सव समिति के सदस्य श्री दिलीपदास महाराज, श्रीरामदास त्यागी टाट वाले बाबा चिंतामणि बाबा, लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेशचन्द्र पूरणमल जैन, राजेश रिंकू जैन जैकी जैन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्रीमती सीमा जैन श्रीमती नीता जैन का जगह-जगह सामाजिक संगठनों और पत्रकार साथियों ने अभिनंदन और स्वागत किया।

एक किलोमीटर से अधिक लम्बी भव्य कलश यात्रा के साथ फुट तालाब में प्रदेश के सबसे चर्चित हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, साधु संतों के साथ ग्रामीणों की ऐतिहासिक उपस्थिति के बीच पहुँची देवी चित्रलेखा | New India Times

कलश यात्रा के लिए कलश यात्रा के पहले पुरे नगर  में पानी के टैंकरों से सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया था ताकि नंगे पांव चलने वाली महिलाओं को गर्मी ना  लगे यात्रा में ग्रामीण महिलाओं के साथ श्री गणेश महिला मंडल की महिलाएं भी उपस्थित थी एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी कलश यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया कलश यात्रा में प्रख्यात कथा वाचक देवी चित्रलेखा भी उपस्थित हुई  उन्होंने संतो से शुभाशीष लेकर आम लोगों का स्वागत सत्कार स्वीकार किया।

साथ ही फुटतालाब की पावन धरा पर बने मंच पर बनी व्यासपीठ पर श्रीमद भागवत की स्थापना की श्री हनुमान जयंती महोत्सव के प्रारंभ में निकाली गई इस भव्य कलश यात्रा के पूर्व समाजसेवी श्री जैन और परिवार ने संतों की उपस्थिति में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर नगर जिले व प्रदेश वासियों को श्री राम नवमी की शुभकामनाएं दी आयोजन समिति के श्री सुरेश जैन पप्पू भैया और रिंकू जैन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रीमद भागवत कथा का समय प्रातः 11 से 2 रहेगा वहीं 3 से 6 भंडारे का आयोजन रहेगा वही प्रतिदिन शाम को श्री हनुमान जी की महा आरती भी की जाएगी प्रतिदिन शाम 8:00 बजे धार्मिक और भजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे इसी कड़ी में आज भगवान कृष्ण की रासलीला ओं की प्रस्तुति भारत के श्रेष्ठ कलाकारों द्वारा की जाएगी. वही प्रतिदिन मेले भी भव्य स्तर पर लगाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article