मेघनगर में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर क्या कोई लगाम लगा पाएगा ? | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर क्या कोई लगाम लगा पाएगा ? | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में बगेर नम्बर प्लेट एवं तेज़ रफ़्तार से चलने वाली गाड़ीयों पर सख्ती से कार्यवाही नहीं होने से मोटर साइकिल सवार स्वयं को पायलट समझ कर नगर की गलियों और मुख्य मार्गों को रेस ड्राइविंग का मैदान समझ बैठे हैं। इसी के चलते मेघनगर ज्ञान मन्दिर के पिछे वार्ड क्रमांक 05 में एक बाईक सवार ने मासूम अक्षत बृजवासी पिता जितेन्द्र बृजवासी उम्र 03 वर्ष को टक्कर मार कर उसके उपर से मोटर साइकिल चढ़ा कर बच्चे को गम्भीर चोट पहुंचाई और मोटर साइकिल सवार रफ्फूचक्कर हो गया। जिसका विडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मासूम बच्चा अक्षत अपनें घर के सामने ही बच्चों के साथ खेल रहा था।

मेघनगर में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर क्या कोई लगाम लगा पाएगा ? | New India Times

आये दिन नगर में दो पहिया और चार पहिया वाहनों को नौसिखिया और पायलेटिंग करने वाले लापरवाह वाहन चालक और उन्हें वाहन देने वाले उनके अभिभावक ऐसी होने वाली दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। नगर में आए दिन तेज़ गति से वाहन चला कर पायलेटिंग करते युवा देखे जा सकते हैं, शायद जो अपने साथ वाहन के दस्तावेज, और लायसेंस भी लेकर नहीं चलते होंगे।

मेघनगर में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर क्या कोई लगाम लगा पाएगा ? | New India Times

मोटर व्हीकल एक्ट में इतने नए प्रावधान होने के बाद ऐसे नौसिखियों और रेस ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के लिए प्रशासन का नरम रवैया ऐसे लापरवाही करने वालों को प्रोत्साहन दे रहा है। क्या यातायात विभाग, पुलिस विभाग ऐसे लापरवाहों पर सख्ती से कदम उठाकर ऐसी घटनाओं पर ब्रेक लगा पाएगा?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version