मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर के समस्त कार्यों से संबंधित दादाभाई डॉ.राजेंन्द्र कुमार सिंह वर्तमान विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश एवं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री मध्यप्रदेश शासन के द्वारा रघुनाथ साकेत मुकुन्दपुर को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के समस्त लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस नियुक्ति से विशेष रूप से एससी-एसटी ओबीसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लोगों ने दादाभाई का आभार व्यक्त किये हैं।
