मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश संगठन प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला एवं ज़िला ईकाई के अध्यक्ष बनवारी मेटकर ने बताया कि राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के तत्वाधान में 04 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होटल हाई राइज गुरु सिख मॉल, स्टेशन रोड, बुरहानपुर में स्टेट मीडिया मीट 2025 का शानदार आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम में यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन, मैक्रो विज़न एकेडमी एवं आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर के संचालक आनंद प्रकाश चौकसे, टैक्समो पाईप फैक्ट्री बुरहानपुर के एमडी संजय अग्रवाल एवं मेट्रो मेडिकेयर हॉस्पिटल बुरहानपुर के डायरेक्टर डॉक्टर सैयद नदीम के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी राज्य स्तरीय पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन एवं जिला कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू, बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, बुरहानपुर के पूर्व विधायक हमीद क़ाज़ी, नगर निगम बुरहानपुर की स्पीकर श्रीमती अनीता अमर यादव, नेपानगर की पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कासडेकर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय सिंह रघुवंशी, बुरहानपुर के पूर्व महापौर अनिल भोसले, जनपद पंचायत बुरहानपुर प्रतिनिधि प्रदीप पाटील, जनपद पंचायत खकनार के अध्यक्ष राकेश सोलंकी, कांग्रेस युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर, बुरहानपुर की एसडीएम श्रीमती पल्लवी पौराणिक, बुरहानपुर के सीसी श्री गौरव पाटिल को आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम में पंडित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर विजय मनोहर तिवारी, स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश इंदौर के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, स्वदेश न्यूज़ भोपाल के सलाहकार संपादक कृष्ण मोहन झा, राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल भारत एक्सप्रेस के संपादक सुदेश तिवारी, द लपेटा के संपादक भुवनेश्वर सेंगर, डिज़ियाना न्यूज़ ग्रुप के समूह संपादक रिज़वान अहमद सिद्दीकी, बंसल न्यूज़ के स्टेट हेड मनोज सैनी,न्यूज़ 18 एमपीसी के संपादक सुधीर दिक्षित,न्यूज़ 24 एमपी सीजी के संपादक अभिलाष मिश्रा,पब्लिक फर्स्ट नेशनल न्यूज़ चैनल के एडिटर एंड चीफ़ आशुतोष गुप्ता, पीपल समाचार संपादक डिजिटल एमपीसी के संपादक जितेंद्र मिश्रा, उज्जैन/मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक पंडित मुस्तफ़ा आरिफ़, कर्मवीर विद्यापीठ के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सिंहा, निमाड़ के वरिष्ठ पत्रकारगण में सर्व श्री आशुतोष पुरोहित और ममता राम पाटूद को राज्य स्तरीय माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा ज़िले के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रमेश कपाड़िया, वरिष्ट चिकित्सक एवं पूर्व लायन गवर्नर डॉक्टर आई एल मुंद डा (डॉक्टर ईश्वर लाल मुंदडा) वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन, बोहरा समाज के वरिष्ठ समाज सेवियों में सर्वश्री मंसूर सेवक, तसनीम मोहम्मद मर्चेंट एवं डॉक्टर फौज़िया फरहाना सोडा वाला, हरप्रीत उर्फ़ शैली कीर, लीड लैब एंटरप्राइजेज के आसिफ भाई को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। आयोजक संस्थान राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के कलीम खान, संभागीय महासचिव, प्रवीण वाने,जिला उपाध्यक्ष, सादिक अख्तर, जिला उपाध्यक्ष, नौशाद नूर,जिला महासचिव, फैसल समरोज, जिला सचिव, रफीक अंसारी, कोषाध्यक्ष ने प्रदेश व जिले के समस्त पत्रकार साथियों से इस आयोजन में शिरकत करने की और इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
