AIHWS की अपील, सस्ती नहीं अच्छी हज-उमरा यात्रा पर करें फोकस | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

AIHWS की अपील, सस्ती नहीं अच्छी हज-उमरा यात्रा पर करें फोकस | New India Times

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के सेक्रेटरी जनरल एबाद एहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि AIHWS के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान ने हज यात्रा -2025 के लिए प्राइवेट हज टूर्स से जाने का मन बना चुके आवेदकों से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड हज टूर्स के माध्यम से ही हज यात्रा किए जाने की अपील की है, अन्यथा किसी भी तरह की धोखा धड़ी या सेवा में कमी मिलने पर आवेदक स्वयं इसके उत्तर दायी होंगे। ज्ञात रहे कि इस वर्ष जून 2025 में होने वाले हज के लिए भारतवर्ष से हज यात्रियों का प्रस्थान का सिलसिला जल्द शुरू होने वाला है।

श्री मुकीत खान ने बताया कि पिछले एक दशक से हज जैसे पवित्र काम में भी माफियाओं की घुसपैठ बढ़ गई है। टूर वाले झूठे प्रलोभन देकर हज के नाम पर लोगों को ठगे जाने की शिकायतें आए दिन पढ़ने, देखने,सुनने को मिल रही हैं। चार ग्रुप उमराह के ले जाने वाला टूर ऑपरेटर भी हज की बुकिंग करने लग जाता है और लोगों से मोटी रकम ऐंठ अपना कमीशन काटकर बाकि रकम किसी गैर रजिस्टर्ड टूर के हवाले कर देता है जिसका परिणाम यह होता है कि या तो लोग हज पर नहीं जा पाते या चले भी जातें हैं तो सऊदी अरब में ज़ीरो ग्राउंड पर उनको बहुत सी व्यवहारिक दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है। देश के अलग-अलग राज्यों से हज उमरा के नाम पर फ्राड किए जाने के समाचार लगभग हर साल में कई बार पढ़ने को मिलते हैं। हज में धोखाधड़ी के चलते गरीब दिवस और लाचार लोगों का लाखों रुपया डूब गया। न तो हज हो सका। न पैसा ही मिला। पिछले साल तो सस्ता हज बताकर लोगों को गुमराह किया गया उनको विज़िट वीज़े या सैटिंग से हज यात्रा पर ले जाया गया, सऊदी सरकार ने भी हज वीज़ा को छोड़ दीगर वीज़ा पर एंट्री करने वालों पर कड़ा रुख अपनाया जिसके चलते लोग जैसे-तैसे छुपते-छुपाते हज पूरा कर सके।

सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश इकाई के प्रभारी सैय्यद रियाज़ (धार मध्य प्रदेश) ने बताया कि हज पर जाने के लिए हज कमेटी ऑफ इण्डिया या भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा रजिस्टर्ड हज टूर्स (जिन्हें हज का कोटा मिला है) वही अधिकृत हैं, दूसरा कोई रास्ता नहीं है, अगर कोई हज वीज़ा के अलावा अन्य वीज़ा पर यात्रा करता है तो इसका ज़िम्मेदार वह स्वयं है। किसी देश में गलत तरीके से जाना गैर कानूनी है जबकि यह तो पवित्र हज का सफ़र है। सैय्यद रियाज़(धार) ने प्राइवेट टूर्स से हज पर जा रहे लोगों से अनुरोध किया है कि वह अपनी बुकिंग कराने से पहले मंत्रालय की वेबसाईट पर जाकर पता करें कि जिस हज ग्रुप से आप बुकिंग करा रहे हैं, उसका नाम रजिस्टर्ड लिस्ट में है या नहीं, सस्ते के चक़्कर में घाटे में जाने से बेहतर हैं अच्छी हज यात्रा और निश्चित हज यात्रा पर फोकस करें। मध्यप्रदेश राज्य के 24 हज टूर ऑपरेटर को हज-25 के लिए मंत्रालय द्वारा रजिस्टर्ड किया गया है जिनके नाम मंत्रालय की साईट पर दिए गए है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version