अफराजुल खान के हत्यारे को फांसी  देने की मांग को लेकर अकोला में हुआ विरोध प्रदर्शन, युवा जन लोकशाही आंदोलन संगठना ने भी दिया समर्थन | New India Times

ओवेस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT; ​अफराजुल खान के हत्यारे को फांसी  देने की मांग को लेकर अकोला में हुआ विरोध प्रदर्शन, युवा जन लोकशाही आंदोलन संगठना ने भी दिया समर्थन | New India Timesदो धर्मो के बीच दरार पैदा करने के उद्देश्य से राज्यस्थान के शंभुलाल रैगर ने अफराजुल खान को धोखे से बुलाकर लव जिहाद के नाम पर बडी बेरहमी से हत्या कर दी थी। पहले अफ़राजुल पर कुल्हाडी से वार किए गए उसके बाद उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर पूरे देश में वीडियो क्लिप वायरल की गई, जिसे देखकर हर जाति धर्म के लोगो में रोष उत्पन्न हो रहा है।​अफराजुल खान के हत्यारे को फांसी  देने की मांग को लेकर अकोला में हुआ विरोध प्रदर्शन, युवा जन लोकशाही आंदोलन संगठना ने भी दिया समर्थन | New India Timesशंभुलाल रैगर द्वारा किए गए इस कूत्य के लिये उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिये ताकी कोई भी दो धर्मो को तोडने के उद्देश्य से किसी बेकसूर व्यक्ति या किसी भी समाज के गरीब की हत्या न कर पाए। इस मांग को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलिमीन की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया, जिसे युवा लोकशाही आंदोलन संगठन का भी समर्थन मिला। ​अफराजुल खान के हत्यारे को फांसी  देने की मांग को लेकर अकोला में हुआ विरोध प्रदर्शन, युवा जन लोकशाही आंदोलन संगठना ने भी दिया समर्थन | New India Timesआंदोलन का नेतूत्व पार्षद मोहम्मद मुस्तफा, सैय्यद नासिर नवाब, करीम खान, नवेद मिर्जा, मोहम्मद इकबाल, रहमत खान, सैय्यद मोहसिन, मोहम्मद अतिक, चांद खान, कलिम खान, मोहम्मद इलियास, रहमत खान, सैय्यद आरिफ अली, फिरोज खान, साबिर मनियार, शेख जफर, मिर्जा अहमद बेग, मोहम्मद जीशान, छोटे खान, मोहम्मद जुनैद शाह आदि ने धरना आंदोलन किया। इसके बाद उक्त संगठन की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर न्यापन सौंपा गया। अब इन सभी को फैसला आने का इंतज़ार है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version