झूठी घोषणा और फ़र्ज़ी योजनाओं की दुकान! विवाह योजना की राशि आज तक नदारद: दिग्गज कांग्रेसी नेता अजय सिंह रघुवंशी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

झूठी घोषणा और फ़र्ज़ी योजनाओं की दुकान! विवाह योजना की राशि आज तक नदारद: दिग्गज कांग्रेसी नेता अजय सिंह रघुवंशी | New India Times

म.प्र. की भाजपा सरकार मात्र झूठी घोषणाएं और फ़र्ज़ी योजनाओं के प्रचार कर जनता को भ्रमित कर केवल उलझाने का काम कर रही है। जबकि सत्यता यह है कि इनकी किसी भी योजनाओं में कोई दम नहीं है, ना ही इससे आम जनता को कोई लाभ मिल पा रहा है। उक्त आरोप लगाते हुए दिग्गज कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने सरकार की योजनाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाया है।

लाडली बहनों से धोखाधड़ी

श्री रघुवंशी ने भाजपा की प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना पर प्रश्न करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह ने एक वर्ष में राशि बढ़ा कर 3 हजार ₹ करने की घोषणा की थी। नए मुख्यमंत्री ने भी कहा था कि राशि में लगातार बढ़ोतरी कर इसे 3000 रु तक लाया जाएगा किन्तु आज दिनांक तक 3000 रु तो छोड़ो, बल्कि हर महीने लाखों बहनों ने नाम सूची से गायब किये जा रहे हैं। इसका अर्थ है कि धीरे-धीरे इस योजना पर भी पलीता लगने जा रहा है और दूसरी तरफ इस योजना का ढोल फालतू में पीटा जा रहा है।

विवाह एवं निकाह योजना की राशि नदारद

श्री रघुवंशी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता को सरकार की किसी भी योजना में कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सम्बल योजना के हितग्राहियों की लंबी सूची आज तक लंबित पड़ी है, जिसमें कोई राशि नहीं डाली जा रही, इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवाह एवं निकाह योजना को लगभग 4 माह होने जा रहे है। किंतु आज भी बेटियां राशि के लिए नगर निगम के चक्कर ही काट रही हैं। श्री रघुवंशी ने कहा कि इसके अलावा तीर्थदर्शन जैसी योजनाएं भी खटाई में पड़ी है, अतः निवेदन है कि सरकार ऐसी फ़र्ज़ी योजनाओं के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का काम ना करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version