निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 29/03/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी महोदय इटवा श्री शुभेंदू सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम रमवापुर, विशुनपुर प्राथमिक विद्यालय व उच्चप्राथमिक विद्यालय में बच्चों को जागरुक कर उनके हित में सुविधा गुड टच- बैड टच आदि की जानकारी दिया गया तथा आस पास के महिलाओ को सशक्तिकरण संबंधी बातों को बताते हुए , मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न हेल्पलाइन नंबर व कानूनों की जानकारी दी गई।
विभिन्न हेल्पलाइन नंबर:- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई वह जागरूक किया गया। चेकिंग टीम में रहे उ0 नि0 हेमराज वर्मा, प्रवीणकुमार, बृजमा निषाद , अल्का त्रिपाठी
