अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ जायदाद को नुकसान पहुंचाने के मकसूद से लाये जा रहे नये वक्फ ऐक्ट के खिलाफ आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनला बोर्ड के आह्वान पर रमज़ान माह के आखिरी जुमा को सभी मस्जिदों में नमाजियों द्वारा दायें बाजू पर काली पट्टी बांधकर कर विरोध जताया गया।
सरकार वक्फ 1995 में संशोधन करके वक्फ संशोधन विधेयक-2024 लेकर आई है। जिसमें अनेक तरह के संशोधन किये गये हैं जिनका मुस्लिम संस्थाओं सहित अनेक लोग विरोध जता रहे हैं जबकि केंद्र सरकार इसे संसद में पास करके कानून बनाने पर अड़ी हुई है। अनेक तरह से इस कानून के खिलाफ विरोध होने के तहत राष्ट्रीय स्तर के आह्वान के तहत सीकर में सभी मस्जिदों में नमाजियों द्वारा दायें बाजू पर काली पट्टी बांधकर कर विरोध जताया गया।
