मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

आज पांढुर्णा थाना प्रभारी अजय मरकाम ने धार्मिक त्यौहारों को लेकर पुलिस थाना पांढुर्णा में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। आने वाले दिनों में रमजान ईद, रामनवमी, महावीर जयंती के त्यौहार आने वाले हैं जिसे अमन चैन से मनाए जाने को लेकर बैठक की गई। इसमें पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा संबंधित कहां कहां व्यवस्था करना है इस मौके सभी समाज के लोगों से अलग अलग चर्चा कर उनके सुझाव लिए गए ताकी सभी त्यौहार अमन चैन से मनाए जा सकें।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे ने भी कहा कि जहां जिस तरह की साफ सफाई पानी आदि की आवश्यकता हो उसे उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी को भी किसी किस्म की परेशानी ना हो और लोग अपने अपने त्यौहार खुशी से मना सकें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश कलम्बे, पार्षदगण महेंद्र घोड़े, प्रदीप जूननकर, सोनू बागड़े, लोचन ख़वसे एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता, नंदू नेटके, सिद्धार्थ बागड़े, सईद भाई, पयामुद्दीन पटेल, जावेद शेख़, इमरान खान, चिटटू डोबले, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सिराज भाई एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
