सादिक़ शेख, ब्यूरो चीफ, सूरत (गुजरात), NIT:

इबादतों का पवित्र महिना माह-ए-रमजान में नन्हे रोजेदार भी भूखे-प्यासे रह कर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। रमजान में बड़ों के साथ छोटे बच्चे भी रोजा रखकर खुदा की इबादत में पीछे नहीं हैं। जी हाँ सूरत लिंबायत के 7 साल के अली मोहसीन खाटीक और 6 साल के उमर मोहसीन खाटीक ना केवल पांच वक़्त की नमाज पढ़ रोजा रख रहे हैं बल्कि पवित्र क़ुरआन शरीफ़ भी सीख रहे हैं और अल्लाह ताला से दुआ भी कर रहे हैं। मोहसीन खाटीक ने बताया की माह-ए-रमजान में नन्हे रोजेदार रोजा रखकर पांच वक्त की नमाज़ अदा कर खुदा के आगे सजदा कर रहे हैं। सेहरी और इफ्तार भी समय पर कर रहे हैं। सूरत जिले में सैकड़ों ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने पहली बार रोजा रखा व नियम का पालन भी कर रहे हैं। ये भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं।

