यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर में मुस्लिम समाज जनों के साथ परंपरागत रूप से किया रोज़ा इफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर में मुस्लिम समाज जनों के साथ परंपरागत रूप से किया रोज़ा इफ्तार | New India Times

देश दुनिया में रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है जो अब समाप्ति की ओर है। मुस्लिम समाज के लोग इबादत करने में लगे हुए हैं। इबादत के साथ-साथ नेकी के काम भी किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की शाही जामा मस्जिद में भी 26 वें रोजे के अवसर पर एक साथ हज़ारों की संख्या में रोज़ा खोलने के लिए लोग पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं युथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर भी शाही जामा मस्जिद पहुंचे। मुस्लिम समाज जनों ने नमाज़ अदा करने के बाद देश दुनिया में सुख शांति चैन अमन की दुआ की।

यहां पर पहला रोज़ा रखने वाले बच्चे भी पहुंचे थे, जिनका पुष्प माला पहना कर परिवार के लोगों ने स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। गौरतलब हैं कि यूथ आइकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने अपने परिवार के आधार स्तंभ, स्वर्गीय जन नायक ठाकुर शिवकुमार सिंह के पद चिन्हों पर चल कर एवं उनकी परंपराओं का निर्वहन करते हुए मुस्लिम समाज के हर कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version